श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता एवं सौंदर्यकरण के लिए आवश्यक है कि यहां पर सरकारी प्रयासों के साथ साथ अपने नगर, अपनी मातृभूमि से प्यार करने वाले लोगों द्वारा गैर राजनैतिक रूप से सामूहिक प्रयास किए जाएं। यह बात भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के देहात जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई ने रविवार को अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर कही। गुंसाई ने इसके लिए एक गैर राजनैतिक सेवा संगठन बनाने एवं उस संगठन के माध्यम से सबसे पहले श्रीडूंगरगढ़ को अपनी राजधानी बनाने वाले सरसजी महाराज का मंदिर एवं श्रीडूंगरगढ़ के आधुनिक रूप के रचियता बीकानेर राजा डूंगरसिंह की प्रतिमा लगाने का लक्ष्य बताया। गुंसाई ने इसके लिए सभी से सहयोग की अपील की है एवं आगामी श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर संगठन के गठन की जानकारी दी है। आप भी देखें पूरा वीडियो – https://www.facebook.com/share/v/1Bgupt5cst/
सरसजी मंदिर एवं नगर संस्थापक डूंगरसिंह की प्रतिमा स्थापना का लिया लक्ष्य, पढ़ें खबर विस्तार से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता एवं सौंदर्यकरण के लिए
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता एवं सौंदर्यकरण के लिए
यह भी पढ़ें (Also Read)
सारस्वत दंपत्ती ने किया मेले में गणेश पूजन, मेलों को बताया सामाजिक व सांस्कृतिक धरोहर