भारती निकेतन में विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं वोटर आईडी बनाने की दी जानकारी। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड निर्वाचन शाखा श्रीडूंगरगढ़ के निर्देशानुसार भारती निकेतन महाविद्यालय एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदाता जागरूकता हेल्प डेस्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा वोटर आईडी कार्ड बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बीएलओ जैसाराम भादू, ओमप्रकाश गोदारा, जितेंद्र भोजक एवं छगनलाल ने विद्यार्थियों को निर्वाचन संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आनंद नारायण पुरोहित, कोऑर्डिनेटर डॉ. रमेश कुमार भोजक, महाविद्यालय ईएलसी प्रभारी सहायक आचार्य कुलदीप शर्मा, गिरधारीलाल गोदारा तथा विद्यालय ईएलसी प्रभारी सांवरमल शर्मा उपस्थित रहे।

1000451312-bi5mPiJo.webp

पीएम श्री ताल मैदान विद्यालय में किशोरी मेले का आयोजन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ताल मैदान में किशोरियों के सर्वांगीण विकास एवं बालिका सशक्तिकरण के उद्देश्य से किशोरी मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्राचार्य नाजिमा अजीज एवं उप प्राचार्य सोमेंद्र बेस ने कहा कि ऐसे आयोजन बालिकाओं में आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने बालिकाओं से शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम प्रभारी व्याख्याता पुष्पा शर्मा ने मेले की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर उप प्राचार्य ममता गोयल, कविता जानू, दीपा शर्मा, ज्योति, तोलाराम, राज वीरेंद्र सिंह, मुरली सैनी सहित विद्यालय स्टाफ एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।

1000451313-hXOjfn5M.webp