श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 नवंबर 2026। गांव बिग्गा में सोमवार को दिवंगत रेवंतराम शर्मा व वीरेंद्र सारस्वत की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में 411 यूनिट रक्तदान हुआ है। सुबह दोनों दिवंगतों को श्रद्धाजंलि के साथ शिविर शुरू हुआ। गांव के उत्साही युवा, महिला शक्ति सहित एक नेत्रहीन बालिका ने भी रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गांव के स्वयंसेवक युवाओं ने बढ़चढ़ कर शिविर में अपनी सेवाएं दी। वहीं बुजुर्गों ने भी श्रद्धाजंलि के रूप में रक्तदान शिविर के आयोजन को मानव सेवा में अनुकरणीय पहल बताया। शिविर में पीबीएम व जन सेवा केंद्र बीकानेर की रक्त संग्रहण टीम ने अपनी सेवांए दी। पीबीएम ट्रोमा सेंटर के प्रमुख डॉ एलके कपिल व डॉ रमेश धाभाई ने आयोजकों का आभार जताया व आयोजक मंडल ने भी टीम का सम्मान किया।




