श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 नवंबर 2026। दीपावली के त्योहारी सीजन में मोटरसाइकिल खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए बालाजी बजाज मोटर्स लेकर आया है विशेष महा ऑफर। सेसोमूं स्कूल के सामने, एनएच-11 बीकानेर रोड स्थित प्रतिष्ठान पर ग्राहकों को बजाज की नई मोटरसाइकिलें बीकानेर की दरों पर खरीदने का अवसर मिल रहा है। खास बात यह है कि नई बाइक पर 10 साल या 1,25,000 किलोमीटर तक की इंजन वारंटी का दावा किया जा रहा है, जो ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। बालाजी बजाज मोटर्स के प्रबंधक विक्रम स्वामी ने बताया कि दीपावली ऑफर के तहत प्रत्येक मोटरसाइकिल की खरीद पर ₹500 का पेट्रोल निःशुल्क दिया जाएगा। इसके साथ ही ग्राहकों को हेलमेट, सीट कवर, हैंड ग्लव्स, जैकेट और साइड बैग सहित कई उपयोगी उपहार भी दिए जा रहे हैं। प्रतिष्ठान की ओर से ग्राहकों को बजाज की नई तकनीक और आधुनिक फीचर्स वाली मोटरसाइकिलें उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
नई प्लेटिना और पल्सर में आधुनिक फीचर्स। नई प्लेटिना 100 सीसी में ट्यूबलेस टायर और डायमंड कट अलॉय रिम जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं। वहीं पल्सर 125 में 5 इंच की एलसीडी एवं टीएफटी स्क्रीन, पहली बार नेविगेशन सुविधा, मोनोशॉक शॉकर, बड़ी टंकी और वुल्फ एलईडी लाइट जैसे आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं। मात्र ₹9,999 डाउन पेमेंट पर बाइक। विक्रम स्वामी ने बताया कि ग्राहकों के लिए आसान वित्त सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। मात्र ₹9,999 के डाउन पेमेंट पर मोटरसाइकिल खरीदने का विकल्प दिया जा रहा है। कम कागजी कार्रवाई, न्यूनतम फाइल चार्ज, आसान किश्तों और 10 मिनट में लोन सुविधा का दावा किया गया है। आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं बैंक खाते की जानकारी के आधार पर ऋण सुविधा प्राप्त की जा सकती है। बालाजी मोटर्स की ओर से त्योहारी सीजन में ग्राहकों को विशेष ऑफर का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की गई है। मोटरसाइकिलों की खरीद एवं ऑफर संबंधी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7339967401 पर संपर्क किया जा सकता है।

whatsapp-image-2026-11-02-at-52421-pm-Y0HeTjdW.webpwhatsapp-image-2026-11-02-at-52422-pm-1-kZnWAONw.webpwhatsapp-image-2026-11-02-at-52422-pm-2-oNEiQmPx.webpwhatsapp-image-2026-11-02-at-52422-pm-3-geDaYRB0.webpwhatsapp-image-2026-11-02-at-52422-pm-B1KlGcu1.webpwhatsapp-image-2026-11-02-at-52423-pm-1-4HwqO6rF.webpwhatsapp-image-2026-11-02-at-52423-pm-2-MkCYeN7V.webpwhatsapp-image-2026-11-02-at-52423-pm-xHKevrs8.webpwhatsapp-image-2026-11-02-at-52424-pm-hFw1SdNm.webp