श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2026। पूनरासर में दो दिवसीय आसोज मेले का आयोजन आगामी 25 व 26 अक्टूबर को होगा। रविवार, 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा को बाबा का विशेष श्रृंगार व पूजन होगा। पूनरासर हनुमानजी ट्रस्ट द्वारा मेले की विस्तृत तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। ट्रस्ट द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए कई तरह की व्यवस्थाएं और तैयारियां शुरू कर दी गई है। ट्रस्ट के बजरंगलाल पारीक ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा यात्रियों के दर्शन की सुविधा के लिए मंदिर प्रांगण में तीन कतारें लगाई जाएगी। वहीं छायादार स्थाई शेड, पानी की व्यवस्था की जाएगी। यात्रियों के लिए भोजन व आवास सुविधा की व्यवस्था भी ट्रस्ट द्वारा पहले आओ पहले पावो के आधार पर की जावेगी। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सड़क दुरस्तीकरण, अस्थाई सुलभ शौचालय, निगम की बसों का प्रबंधन करवाने की मांग जिला व उपखंड प्रशासन से की गई है।
पूनरासर में शरद पूर्णिमा मेले की तैयारियां प्रारंभ, प्रशासन से की व्यवस्थाओं की मांग
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2026। पूनरासर में दो दिवसीय आसोज मेले का आयोजन आगामी 25
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2026। पूनरासर में दो दिवसीय आसोज मेले का आयोजन आगामी 25
यह भी पढ़ें (Also Read)
सारस्वत दंपत्ती ने किया मेले में गणेश पूजन, मेलों को बताया सामाजिक व सांस्कृतिक धरोहर