इमीचंद ने किया नशे के सौदागर को गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थानाधिकारी इमीचंद ने एनडीपीएस के एक मामले में जांच करते हुए एक नशे के सौदागर को गिरफ्तारक किया है। इमीचंद ने बताया कि ठुकरियासर निवासी 24 वर्षीय रामधन मोटसरा को मंगलवार दोपहर गिरफ्तार किया गया। इसी मामले में पूर्व में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस चौकी के सामने हुई कार्रवाई में एसआई मोहनलाल कड़वासरा ने 24 जून को पवन मोटसरा निवासी ठुकरियासर को 1.304 ग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी पवन से पूछताछ के बाद आरोपी रामधन को थानाधिकारी इमीचंद ने गिरफ्तार किया गया है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो में अश्लील कमेंट करने पर आरोपी युवक गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस लगातार सक्रियता से सोशल मीडियो पर नजर रख रही है व प्रदेश भर में विभिन्न कार्रवाइयां आरोपियों के खिलाफ की जा रही है। सोशल मीडिया पर किसी वीडियो पर अश्लील कमेंट करने के खिलाफ सेरूणा पुलिस ने एक कार्रवाई को अंजाम दिया है। एएसआई पूर्णमल ने बीदासरिया निवासी 26 वर्षीय युवक गेनारमा जाट को गिरफ्तार कर लिया। पूर्णमल ने बताया कि युवक ने एक फोटो एडिट कर भेजा व अश्लील कमेंट किए। इस पर युवक को पकड़कर अपराध रोकने के लिए पाबंद किया गया।
अपराधों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई
इमीचंद ने किया नशे के सौदागर को गिरफ्तार। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थानाधिकारी इमीचंद ने एनडीपीएस
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• इमीचंद ने किया नशे के सौदागर को गिरफ्तार। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थानाधिकारी इमीचंद ने एनडीपीएस
यह भी पढ़ें (Also Read)
सारस्वत दंपत्ती ने किया मेले में गणेश पूजन, मेलों को बताया सामाजिक व सांस्कृतिक धरोहर