श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2026। नवरात्र में देशनोक के लिए धूमधाम से पैदल यात्री संघ रवाना होंगे। श्री करणी मित्र मंडल, मोमासर बास के बैनर तले देशनोक पैदल यात्री संघ की 46वीं फेरी 13 अक्टूबर 2026 को सुबह 6:15 बजे मोमासर बास से रवाना होगी। संघ संचालक सांवरमल व्यास ने बताया कि महिलाएं भी इस पैदल यात्रा में शामिल हो सकती हैं। इच्छुक श्रद्धालु यात्रा के लिए 88753-30854, 88005-24562 पर संपर्क कर सकते हैं। संघ द्वारा यात्रियों के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही है।
वहीं श्री करणी मित्र मंडल, कालू बास के बैनर तले रावतसर भैरवनाथ मंदिर से पैदल यात्री संघ 13 अक्टूबर की दोपहर 3:30 बजे रवाना होगा। संघ की ये देशनोक धाम की 25वीं फेरी होगी व यात्रा संबंधी विभिन्न तैयारियां संघ सदस्यों द्वारा की जा रही है। आयोजकों ने करणी भक्तों को यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है। अधिक जानकारी व यात्रा में पंजीयन के लिए श्रद्धालु 94605-09282, 94145-82533 पर संपर्क कर सकते है।
नवरात्र में होगी देशनोक पैदल यात्रा, 13 अक्टूबर को मोमासर बास व कालू बास से रवाना होंगे संघ
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2026। नवरात्र में देशनोक के लिए धूमधाम से पैदल यात्री संघ
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2026। नवरात्र में देशनोक के लिए धूमधाम से पैदल यात्री संघ
यह भी पढ़ें (Also Read)
सारस्वत दंपत्ती ने किया मेले में गणेश पूजन, मेलों को बताया सामाजिक व सांस्कृतिक धरोहर