श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2026। सुदंर नहीं होने व दहेज में मोटरसाइकिल नहीं देने के लिए मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल देने के आरोप में पति सहित चार के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसआई सुभाष कुमार को दी गई है।
कस्बे के प्रताप बस्ती निवासी दीपिका पुत्री खियांराम ने थाने पहुंचकर अपने पति मघाराम उर्फ अमित, ससुर किसनलाल ओड, सास तुलछादेवी, ननद रीना निवासी रघुनाथपुरा, सूरतगढ़ के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 13 दिसंबर 2022 में हुआ। उसके पिता ने विवाह में घरेलू सामान, नगदी, गहने आदि दहेज में दिए। परंतु आरोपियों ने विवाह के कुछ ही समय बाद सुदंर नहीं होने, दहेज में मोटरसाइकिल व एक लाख नगदी नहीं देने, बेटी के जन्म पर छूछक नहीं देने के लिए तंग परेशान करते हुए मारपीट करने लगे। 2 अगस्त 2026 को आरोपियों ने दहेज की मांग के लिए मारपीट करते हुए उसकी ढाई साल की बेटी को जबरन रख लिया व तीन माह के पुत्र के साथ उसे घर से निकाल दिया। 20 सितंबर 2026 को आरोपी उसके पीहर के घर आए व दहेज लाने पर ही रखने की बात कही और स्त्रीधन लौटाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुंदर नहीं होने व दहेज में मोटरसाइकिल नहीं देने के लिए मारपीट कर विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2026। सुदंर नहीं होने व दहेज में मोटरसाइकिल नहीं देने के
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2026। सुदंर नहीं होने व दहेज में मोटरसाइकिल नहीं देने के
यह भी पढ़ें (Also Read)
सारस्वत दंपत्ती ने किया मेले में गणेश पूजन, मेलों को बताया सामाजिक व सांस्कृतिक धरोहर