श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2026। रांकावत स्वामी समाज संगठन श्रीडूंगरगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। बुधवार को समाज सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से राधेश्याम नोसरिया को अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में समाज की एकता को मजबूत करने के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में समाज के मौजिज लोग शामिल हुए और सदस्यों को दायित्व देते हुए कार्यकारियणी का गठन कर आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर नानूराम स्वामी, महामंत्री भगवान स्वामी, मंत्री रामचंद्र स्वामी, कोषाध्यक्ष पद पर जगदीश स्वामी को दायित्व दिया गया है।
संरक्षक मंडल में हड़मानदास रीड़ी, शंकरदास धनेरू को लिया गया। वहीं मीडिया प्रभारी का नागरमल भोजास, संरक्षक मंत्री रामदयाल श्रीडूंगरगढ़, सचिव धमेंद्र दुलचासर, प्रचार मंत्री जेपी श्रीडूंगरगढ़, वित्तीय प्रभारी आसुदास श्रीडूंगरगढ़, सहसचिव मुन्नीराम के पद दिए गए। कार्यकारिणी सदस्य पोकरदास, रूपदास, हड़मानराम, गणेश सूडसर, भगवानदास मिंगसरिया, परमेंश्वर बाडेला, पूर्णचंद केऊ, गिरधारीलाल धर्मास, गणपतदास सूडसर को चुना गया है।