श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2026। क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक 8 माह के बच्चे का भ्रूण फैंका हुआ मिला है और पूरे गांव में आग की तरह चर्चा फैल गई है।
क्षेत्र के गांव कुंतासर में लिखमादेसर सड़क मार्ग की ओर बने एक सामुदायिक भवन में 8 माह के मेल बच्चे का भ्रूण मिला। निकट ही स्थित एक घर में किसी को जानकारी मिलने पर उन्होंने भवन के लोगों को सूचना दी। सरपंच ओंकाराराम मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने पर एएसआई सुरेंद्र कुमार दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को लेकर उपजिला अस्पताल पहुंची। जहां भ्रूण का पोस्टमार्टम कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में सरपंच ओंकाराराम ने अज्ञात के खिलाफ अपने अनैतिक कार्य की पहचान छुपाने हेतु मानव भ्रूण को फैंकने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। सरपंच व गांव के ही रामकरण ने बालक को विधिवत दफना कर उसका अंतिम संस्कार किया।
मानवता हुई शर्मसार : फैंका हुआ मिला 8 माह के बच्चे का भ्रूण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2026। क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2026। क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई
यह भी पढ़ें (Also Read)
सारस्वत दंपत्ती ने किया मेले में गणेश पूजन, मेलों को बताया सामाजिक व सांस्कृतिक धरोहर