श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2026। नवरात्र के अवसर पर माँ दुर्गा की बंगाल में पूजन व सिदूंर खेलने की परंपरा का निर्वहन अब श्रीडूंगरगढ़ में होने लगा है। लगातार तीसरे वर्ष बंगाली दुर्गा पूजा भक्त मंडल की ओर से बिग्गा बास में हरिरामजी मंदिर के पास दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के लिए पांडाल सजने लगा है व मंडल सदस्यों द्वारा उत्साह के साथ तैयारियां की जा रही है। आयोजन के तहत 15 अक्टूबर को मां दुर्गा की मूर्ति की विधिवत स्थापना की जाएगी। इसके बाद 16 से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान हर शाम 8 बजे मां दुर्गा की आरती होगी। मंडल सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 अक्टूबर को सुबह 10 बजे मां दुर्गा को सिंदूर और गुलाल अर्पित कर विदाई दी जाएगी। इसके बाद मां दुर्गा की आकर्षक झांकी श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार से निकाली जाएगी और विधि-विधान के साथ लूणकरणसर के नहरी क्षेत्र में विसर्जन किया जाएगा। मंडल सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं और कस्बेवासियों से बंगाली दुर्गा पूजन के इस उत्सव में शामिल होकर भागीदारी निभाने का आग्रह किया है।
श्रीडूंगरगढ़ में 15 से 20 अक्टूबर तक सजेगा मां दुर्गा का दरबार, 21 को निकलेगी विसर्जन यात्रा
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2026। नवरात्र के अवसर पर माँ दुर्गा की बंगाल में पूजन
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2026। नवरात्र के अवसर पर माँ दुर्गा की बंगाल में पूजन
यह भी पढ़ें (Also Read)
सारस्वत दंपत्ती ने किया मेले में गणेश पूजन, मेलों को बताया सामाजिक व सांस्कृतिक धरोहर