श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 नवंबर 2026। अतिसंवेदनशील ग्राम पंचायत रीड़ी में सरपंच चुनाव को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। एक कैंपर गाड़ी में तोड़फोड करने व गांव में भय का माहौल बनाने के आरोप में सात नामजद सहित 30-40 अन्यों के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है।
रीड़ी निवासी 31 वर्षीय मदनलाल पुत्र भादरनाथ सिद्ध ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि रविवार रात 11.30 से 11.45 बजे उसकी कैंपर गाड़ी शनि महाराज के मंदिर के पास खड़ी थी। वह सरपंच प्रत्याशी किशननाथ सिद्ध के कार्यालय के सामने खड़ा था। तभी सरपंच प्रत्याशी व निर्वतमान सरपंच हेतराम जाखड़ के घर की और से पांच छह गाड़ियां आई और शनि मंदिर के पास खड़ी उसकी गाड़ी के पास अपनी गाड़ियां रोककर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। 
यहां मुखराम पुत्र मोहनराम जाट, रामनिवास पुत्र संतराम, गणपतराम, हेतराम पुत्र मोहनराम, देबूराम पुत्र चुनाराम, भंवरलाल व बुद्धाराम पुत्रगण ईमरताराम जाट सहित अन्य 30-40 जनो ने परिवादी की कैंपर गाड़ी लाठी पत्थरों से तोड़फोड़ कर डाली। जब परिवादी ने टोका तो आरोपी उसे गंदी गंदी गालियां निकालने लगे। यहां मोहल्ले के काफी लोग आ गए और आरोपियों ने आईंदा मारने की धमकी देते हुए चुनाव से पहले पहले सबक सीखा देने की बात कही। परिवादी ने कहा कि यदि मोहल्लेवासी नहीं आते तो आरोपी उसे मार डालते और उसकी गाड़ी जला देते। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल लेखराम के सुपुर्द कर दी है।