श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2026। बीकानेर–श्रीडूंगरगढ़–रतनगढ़–सीकर फोरलेन सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की बढ़ती यातायात जरूरतों, सड़क सुरक्षा और विकास की दृष्टि से इस मार्ग को फोरलेन में विकसित करने की आवश्यकता बताते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ज्ञापन पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस परियोजना का शीघ्र सर्वे करवाकर मांग को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल की जाएगी। इस दौरान स्थानीय पार्षद एवं भाजपा जिला मंत्री भरत सुथार, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य नवरत्न सिंह राजपुरोहित, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मुरलीधर सेन, सचिन राजपुरोहित सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के विकास और बेहतर सड़क संपर्क के लिए इस पहल को महत्वपूर्ण बताते हुए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।
बीकानेर–श्रीडूंगरगढ़–रतनगढ़–सीकर फोरलेन की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को सौंपा ज्ञापन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2026। बीकानेर–श्रीडूंगरगढ़–रतनगढ़–सीकर फोरलेन सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2026। बीकानेर–श्रीडूंगरगढ़–रतनगढ़–सीकर फोरलेन सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने
यह भी पढ़ें (Also Read)
सारस्वत दंपत्ती ने किया मेले में गणेश पूजन, मेलों को बताया सामाजिक व सांस्कृतिक धरोहर