श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2026। नेशनल हाइवे पर सेसोमूं स्कूल के मैदान में आज और कल शाम भव्यतम “द ग्रेट डांडिया महोत्सव-2026” का आयोजन होगा। जिसमें दोनों ही दिन दो दर्जन पुरस्कार जितने का मौका प्रतिभागियों को मिलेगा। ग्राउंड में शानदार रोशनी के साथ उमंग और उल्लास में भक्ति महोत्सव होगा। टाइम्स के प्रबंधक व आयोजक विशाल स्वामी ने बताया कि आयोजन पूर्णतया टाइम्स का निजी कार्यक्रम है। जिसमें एंट्री केवल पास के माध्यम से परिवार के साथ होगी। स्वामी ने कहा कि बिना पास और बिना परिवार के प्रवेश स्पष्टत: नहीं दिया जाएगा।
क्षेत्र के सबसे बड़े और भव्य सांस्कृतिक आयोजन “द ग्रेट डांडिया महोत्सव 2026” में शामिल होने के लिए डांडिया प्रेमी अपना पास सेसोमूं ग्राउंड के बाहर से भी प्राप्त कर सकेंगे। टाइम्स प्रबंधक व आयोजक विशाल स्वामी ने बताया कि इस रंगारंग सांस्कृतिक महोत्सव में भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनिल जोशी, नगरपालिका के वाइस चेयरमैन विनोद गिरी गुंसाई, कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भगवाननाथ कलवानियां, समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां, समाजसेवी बृजलाल तावणियां व समाजसेवी हरिओम तावणियां, श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सहयोगी बने है।
पूर्ण पारिवारिक आयोजन में दोनों दिन मिलेंगे ढेरों पुरस्कार, मौके पर भी मिलेंगे पास और डांडिया
यह भी पढ़ें (Also Read)
सारस्वत दंपत्ती ने किया मेले में गणेश पूजन, मेलों को बताया सामाजिक व सांस्कृतिक धरोहर