श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 फरवरी 2026। एमडी के नशे की श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एंट्री से समाज में चिंता का माहौल बन गया है। प्रबुद्धवर्ग इसे रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की चर्चाएं कर रहें है।
ऐसे में थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव मंलगवार को कोर्ट में पेश होकर एमडी के साथ गिरफ्तार हुए तीन युवकों की जमानत याचिका के खिलाफ पैरवी की, वहीं लोक अभियोजक सोहननाथ सिद्ध ने कोर्ट में युवाओं में नशे की लत को बढ़ावा दिए जाने से रोकने के लिए जमानत याचिका खारिज करने के तर्क दिए। अपर सेशन न्यायाधीश सरिता नौशाद ने इस प्रकरण में पूनरासर निवासी नारायणनाथ सिद्ध, श्रीडूंगरगढ़ निवासी मयंक ब्राह्मण व रविशंकर सुथार की जमानत याचिका खारिज कर दी है। सोहननाथ ने बताया कि थानाधिकारी ने 12 फरवरी को तीनों युवकों को हेमासर फांटे के पास स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया। तीनों युवक 25 साल से कम उम्र के युवा है और क्षेत्र में एमडी के नशे के वाहक बन रहें है। थानाधिकारी ने बताया कि इन तीनों से 30.60 ग्राम एमडी जब्त किया गया था। प्रकरण अनुसंधाधीन है और तीनों 12 फरवरी से न्यायिक अभिरक्षा में ही है।
एमडी का नशा श्रीडूंगरगढ़ में लाने के तीन आरोपी युवकों की जमानत खारिज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 फरवरी 2026। एमडी के नशे की श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एंट्री से समाज
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 फरवरी 2026। एमडी के नशे की श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एंट्री से समाज
यह भी पढ़ें (Also Read)
सारस्वत दंपत्ती ने किया मेले में गणेश पूजन, मेलों को बताया सामाजिक व सांस्कृतिक धरोहर