श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ रोही के खसरा नम्बर 806 के 46 बीघा खेत की पत्थरगढ़ी करवाने के लिए प्रशासन द्वारा पुरे दल बल के साथ मौके पर पहुंचा व मौके पर पत्थरगढ़ी करवाते हुए विवाद होने पर इस खसरे के आसपास के तीन खेतों के मालिकों को गिरफ्तार किया गया है। इस खसरे की सीमा लगने वाले खसरा नम्बर 797 के मालिक भाजपा नेता विनोद गिरी गुंसाई को शांति भंग में गिरफ्तार किया। साथ ही दूसरी व तीसरी सीमा के पड़ौसी खसरा नम्बर 807 एवं 805 के मालिक घडसीराम माली के पुत्र लक्ष्मीनारायण, किशनलाल, भंवरलाल व उन्ही के परिवार के सौरभ माली, मनीष माली, करण माली, पवन कुमार माली को भी शांति भंग के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है। गुंसाई की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र के राजैनतिक हलकों में हड़कंप मच गया है व हर और प्रशासन की इस कार्यवाही की चर्चा हो रही है। विदित रहे कि गुंसाई को हाल ही में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर रहते हुए ही ओबीसी मोर्चा की नवगठित प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
भाजपा नेता के साथ 7 और गिरफ़्तार, आस पास के खेतों के है मालिक
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ रोही के खसरा नम्बर 806 के 46 बीघा खेत
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ रोही के खसरा नम्बर 806 के 46 बीघा खेत
यह भी पढ़ें (Also Read)
सारस्वत दंपत्ती ने किया मेले में गणेश पूजन, मेलों को बताया सामाजिक व सांस्कृतिक धरोहर