श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 9 सितंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ की एक जागरूक युवती की संवेदनशीलता और तत्परता ने संकट में फंसी एक विवाहिता को समय पर सहारा दिलाया। घरेलू विवाद के बाद ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट कर घर से निकाली गई 19 वर्षीय विवाहिता बीकानेर के म्यूजियम सर्किल के पास सोमवार दोपहर असहाय हालत में रोती हुई मिली। इसी दौरान वहां से गुजर रही राजकीय लॉ कॉलेज, बीकानेर की एलएलबी छात्रा नीतू शर्मा की नजर उस पर पड़ी।
आडसर बास निवासी नीतू शर्मा ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए पीड़िता से स्थिति की जानकारी ली और तत्काल सहायता के लिए DLSA बीकानेर के समन्वय से वन स्टॉप सखी सेंटर-2, नथूसर गेट की सेंटर सुपरिटेंडेंट एडवोकेट सरिता गोदारा को सूचना दी। सूचना मिलते ही सखी सेंटर की टीम मौके पर पहुंची और युवती को अपने संरक्षण में लेकर सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया। सखी सेंटर में पीड़िता को भोजन, प्राथमिक चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक परामर्श और कानूनी सहायता सहित आवश्यक सहयोग दिया गया। बाद में परिजनों से संपर्क कर युवती को सकुशल उसके भाइयों के सुपुर्द कर दिया गया। इस पहल पर पीड़िता और उसके परिवार ने नीतू शर्मा सहित सखी सेंटर की टीम का आभार जताया। नीतू शर्मा ने कहा कि घरेलू हिंसा या किसी भी संकट की स्थिति में समाज के जागरूक नागरिकों की सतर्कता और समय पर उठाया गया एक कदम किसी जरूरतमंद का जीवन संभाल सकता है। उन्होंने आमजन से भी संकट में फंसे लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
सहायता नंबर: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण—15100, महिला हेल्पलाइन—1090, चाइल्ड हेल्पलाइन—1098।
ससुराल से मारपीट कर निकाली गई 19 वर्षीय युवती को मिली सखी सेंटर में सुरक्षित पनाह
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 9 सितंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ की एक जागरूक युवती की संवेदनशीलता और तत्परता ने
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 9 सितंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ की एक जागरूक युवती की संवेदनशीलता और तत्परता ने
यह भी पढ़ें (Also Read)
सारस्वत दंपत्ती ने किया मेले में गणेश पूजन, मेलों को बताया सामाजिक व सांस्कृतिक धरोहर