Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 11, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

15 दिन का नि:शुल्क रेस्टोरेंट सर्विस ट्रेनिंग कोर्स, मिलेगा रोजगार का मौका।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में मुख्य बाजार में स्थित लैंग्वेज ट्री इंग्लिश स्पोकन क्लासेज में जुबलेंट फूड वर्क्स लिमिटेड द्वारा नि:शुल्क रेस्टोरेंट सर्विस ट्रेनिंग का कोर्स करवाया जाएगा। एकेडमी के राज सर ने बताया कि 18 से 24 साल के युवाओं को क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (क्यूएसआर) का बिल्कुल नि:शुल्क कोर्स एकेडमी में करवाया जाएगा। दो हफ्ते के इस कोर्स के बाद युवा स्वयं का कोई व्यवसाय कर सकेंगे। वहीं उनको भारत के लीडिंग ब्रांड जैसे केएफसी, डॉमिनॉज, पिज्जा हट जैसे रेस्टोरेंट में जॉब ऑफर का ऑप्शन भी होगा। कोर्स में शामिल होने वाले युवा 10वीं पास हो और टू व्हीलर ड्राइविंग लाइसेंस भी उनके पास हो। राज सर ने बताया कि कोर्स में फूड इंडस्ट्री से संबंधित ट्रेनिंग होगी, जिसमें पिज्जा, बर्गर, मोमोजो बनाने सीखने के साथ इंटरव्यू के स्कील तक सिखाएं जाएंगे। उन्हें कोर्स करने का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसके बाद कोर्स करने वाले युवा पुर्णत: स्वतंत्र होंगे, कि वे अपने गांव या शहर में अपना कोई स्टार्ट शुरू करना चाहेंगे या किसी फूड कंपनी में काम करना चाहें। कोर्स में भाग लेने के लिए युवा व युवतियां 98751 32341 पर संपर्क कर अधिक जानकारी ली जा सकती है।
टाटा कार के शो रूम में निकली दो पदों पर भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेशनल हाइेव पर स्थित टाटा शो रूम में दो पदों पर भर्ती निकली है। शो रूम के संचालक विशाल स्वामी ने बताया कि टाटा कंपनी की गाड़ियों के लिए सेल्स मैन की जरूरत है। सैलेरी अनुभव के आधार पर दी जाएगी।
अब 15 सितंबर तक हो सकेंगे 9वीं से 12वीं कक्षा में प्रवेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नए शिक्षा सत्र 2025-26 के तहत अब अभ्यर्थी 9वीं से 12वीं कक्षा में 15 सितंबर तक प्रवेश ले सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने प्रवेश की अंतिम तिथि में बढ़ोतरी के आदेश जारी किए है। पूर्व में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अगस्त निर्धारित थी। राज्य के अनेक जिलों में भारी वर्षा की स्थिति के चलते नामांकन बढ़ोतरी और ड्रॉप आउट बालक बालिकाओं को स्कूल से जोड़ने के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि में बढ़ोतरी की गई है। वहीं कक्षा एक से आठवीं कक्षा तक के प्रवेश पूरे साल जारी रहेंगे। वहीं अनेक निजी स्कूलों की 10वीं तथा 12वीं तक की मान्यता के आदेश अभी जारी नहीं होने के कारण निजी स्कूल संचालकों ने भी प्रवेश तिथि में बढ़ोतरी की मांग की गई थी।
10वीं व 12वीं की पूरक परीक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह संभव है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित 10वीं व 12वीं की पूरक परीक्षाओं के परिणाम इस सप्ताह जारी किए जा सकते है। पूरक परीक्षा परिणाम का 40 हजार स्टूडेंट्स इंतजार कर रहें है। बोर्ड की पूरक परीक्षाएं 6 से 8 अगस्त तक कराई गई थी। इन परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं लगभग मूल्याकिंत हो चुकी है। जल्द ही परिणाम समिति की बैठक बुलाई जाएगी व इसी सप्ताह परिणाम जारी कर दिए जाए। अन्यथा अगले सोमवार या मंगलवार को रिजल्ट जारी किया जाएगा।