Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 11, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2025। क्षेत्र में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसे की खबर आई है। क्षेत्र में निर्माण कार्य का कार्य कर रहें दो युवक 11 हजार की लाइन के करंट की चपेट में आ गए जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई है। दोनों को तुरंत परिजन व ग्रामीण उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे। परंतु यहां अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर अस्पताल प्रभारी डॉ एसके बिहाणी, डॉ जगदीश गोदारा, डॉ दिनेश पड़िहार सहित स्टाफ ने युवकों के प्राण बचाने के पूरजोर प्रयास किए पर उनकी देह में सांस लौटी ही नहीं। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। क्षेत्र में हुए इस हादसे में दोनों युवक करंट की चपेट में आ गए और दोनों ने ही दम तोड़ दिया। मानवीय संवेदनाओं को देखते हुए दोनों की पहचान उनके परिजनों को सूचना के बाद ही प्रकाशित की जाएगी।