September 24, 2026
00001

आड़सर के राउमावि में डॉ आर्य ने बच्चों को मोटिवेट किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आडसर में बुधवार को विद्यार्थियों के लिए मोटिवेशनल सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा शिक्षा विभाग के राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान से सम्मानित, प्रेरक वक्ता एवं इनोवेटर डॉ सतीश कुमार आर्य मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को सफलता के लिए समय प्रबंधन, अनुशासन और निरंतर प्रयास का महत्व समझाया। उन्होंने कठिन परिश्रम का महत्व बताते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर समय का सदुपयोग करने वाला विद्यार्थी कठिन से कठिन मंजिल भी हासिल कर सकता है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एवं वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया तथा राष्ट्र निर्माण और चरित्र निर्माण में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। स्कूल स्टाफ की प्रियंका गोदारा, प्रदीप कुमार एवं सीमा कंवर ने मुख्य वक्ता सतीश कुमार का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ हिंदी अध्यापक गोवर्धन डूडी ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर में दी डॉ आर्य नर विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत की प्रेरणा।

लिखमादेसर के स्कूल में डॉ आर्य ने सकारात्मक सोच अपनाने की सीख दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लिखमादेसर में बुधवार को डॉ. सतीश आर्य का प्रेरक कार्यक्रम आयोजित हुआ। डॉ. आर्य ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए। उन्होंने प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से सकारात्मक सोच, जीवन जीने की कला, माता-पिता एवं गुरुजनों के सम्मान तथा सत्य के महत्व को विद्यार्थियों के सामने रखा। उन्होंने बताया कि मनुष्य के जीवन का करीब एक-तिहाई समय नींद में बीत जाता है। औसत आयु 60 वर्ष मानें तो जीवन में सोचने, समझने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए सीमित समय ही मिलता है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को समय का सदुपयोग करते हुए अपने जीवन को सार्थक बनाने का प्रयास करना चाहिए। डॉ. आर्य पिछले वर्ष 13 सितंबर 2025 को भी विद्यालय में आए थे और विद्यार्थियों से संवाद किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी लिखित पुस्तक ‘राष्ट्र के निर्माण में अध्यापक की भूमिका” विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत वर्मा को उपहार में दी। वर्मा ने डॉ. आर्य का स्मृति चिह्न व उपहार भेंट कर स्वागत-सम्मान किया। कार्यक्रम में औंकार जाखड़, देवदास जाखड़ सहित अनेक मौजिज ग्रामीण एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। विद्यार्थियों ने जागरूकता के साथ कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमादेसर में प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत वर्मा सहित स्टाफ ने डॉ आर्य का किया सम्मान।