July 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2023। जमीन खरीद को लेकर 17 लाख रूपए हड़प लेने का आरोप लगाते हुए 2 जनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामला लूणकरणसर थाने में दर्ज हुआ है तथा सरदारशहर के सोमासर निवासी किसनाराम जाट ने श्रीडूंगरगढ़ के गांव बिग्गा निवासी शिवलाल जाट तथा लूणकरणसर के गांव आड़सर निवासी प्रेमाराम पुत्र गोपालराम जाट के खिलाफ जमीन खरीद को लेकर 17 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एएसआई ईश्वरसिंह को जांच दी गई है।