August 2, 2026
sss

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2026। शनिवार को सोनियासर शिवदानसिंह में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व विधायक ताराचंद सारस्वत ने 143 लाख की लागत से पीएचसी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से बड़ी फूलमाला के साथ केंद्रीय मंत्री व विधायक का स्वागत सम्मान किया।
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि ग्राम पंचायतों को सक्षम बनाने की योजनाएं केंद्र सरकार बना रही है। पीएम सरपंचो को बुलाकर बात करते है, सुधार के काम कर रहें है। ऐसे पीएम जो युवा हित, खिलाड़ी हित, छात्रहित, गांव हित, देश हित में काम कर रहें है। हड़बड़ी नहीं करें विकास के काम होंगे। अर्जुनराम ने सरपंच की मांग पर गांव में ग्रामीण बैंक का शीघ्र ही खुलवाने का आश्वासन दिया। सांसद ने 10 लाख की लागत से ई लाइब्रेरी की घोषणा की। मंत्री ने संगत अच्छी करने की प्रेरणा दी। विधायक ताराचंद सारस्वत ने गर्मजोशी के साथ किए गए अभिनदंन के लिए सरपंच व ग्रामीणों का आभार जताया। सारस्वत ने कहा कि केंद्रीय मंत्री को शनिवार को राज्यपाल द्वारा डॉक्टेरेट की उपाधि दिए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि अब कांग्रेस के बड़ा मरीज राहुल गांधी जिसा की नब्ज देखकर ईलाज डॉ अर्जुनराम मेघवाल ईलाज करसी। इस पर उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाई। सारस्वत ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन से गांव में लोगों को चिकित्सा सेवाएं मिल सकेगी। उन्होंने पंचायत चुनाव में भाजपा के लिए वोट मांगते हुए कहा कि कांग्रेस ने 50 साल में ढांचा बिगाड़ दिया देश का जिसे सुधारने का काम भाजपा कर रही है। विधायक ने कहा कि बिजली की समस्या से निजात दिलवाने का काम हमने किया है और इस क्रम में क्षेत्र के सभी गांवों में नए ट्रांसफार्मर लगाए गए है। सारस्वत ने कहा कि विकास के काम भाजपा ही करेगी। पंचायत चुनाव में भाजपा को ही वोट देने है। विधायक ने लोकार्पित पीएचसी में सीबीसी जांच मशीन विधायक कोटे से देने की घोषणा की। वहीं गांव में सौदंर्यकरण के लिए पांच लाख रूपए देने की घोषणा करते हुए सरपंच द्वारा मांगी गई सड़कें शीघ्र भी बनाने का आश्ववासन दिया।
विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने प्रदेश व देश की डबल इंजन सरकार के राज में विकास की कोई कमी नहीं रहने की बात कही। सरपंच प्रतिनिधि प्रभुराम मेघवाल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए घोषणाओं के लिए दोनों नेताओं का आभार जताया। केंद्रीय मंत्री द्वारा सभी ग्राम पंचों का सम्मान किया गया। ग्रामीणों ने मंच पर मौजूद जिला चिकित्सा अधिकारी पुखराज साध, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी राजीव सोनी, विनोदगिरी गुसाई, कुंभनाथ सिद्ध, किसनाराम गोदारा, शिव स्वामी, रामेश्वरलाल पारीक, हेमनाथ जाखड़, राधेश्याम दर्जी, महेंद्रसिंह, नरेश मोट, चंद्रप्रकाश बारूपाल, ज्ञानाराम सरपंच बापेऊ, तेजाराम, विक्रमसिंह राजपुरोहित सहित सभी अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन युवा हरिराम ने किया। कार्यक्रम में ग्रामीण रतनसिंह, खिराजाराम, परताराम, कन्हैयालाल, मूलसिंह, पप्पू सिंह, दुर्जनसिंह, भवानीसिंह, गणेशसिंह, सुगनसिंह, शिवदानसिंह, भंवरसिंह, फुसाराम गोदारा, गजेंद्रसिंह, स्वरूपसिंह, डालूराम, कालूराम कस्वां, जेठूसिंह, गुमानाराम, ओमप्रकाश, रेवंतराम, श्रीराम,प्रह्लादराम, चुनाराम, कानूराम, मोटाराम, रामेश्वरलाल, कोजाराम, दशरथसिंह लिछमणराम, छोटूलाल, किशनाराम नाई, जेठाराम, रामचंद्रसिंह, राजूराम, उर्मिलाकंवर, भंवरीदेवी, लक्ष्मीदेवी, चेतनराम, धन्नीदेवी, ग्राम विकास अधिकारी भींवाराम सहित बड़ी संख्या में मौजिज लोग मौजूद रहें।