June 4, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रैल 2022। पढ़ें कुछ जरूरी प्रश्न और अपनी तैयारी को गति देवें।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण प्रश्न-

1.मानव पेट में कौन सा अम्ल पाया जाता है?

उत्तर– एचसीएल(हाइड्रो क्लोरिक अम्ल)

2. हाल ही में पंजाब के नए मुख्यमंत्री कौन बने हैं?

उत्तर– भगवंत मान (आप ,92सीट)

3.हाल ही में किस खिलाड़ी को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है?

उत्तर–नीरज चौपड़ा

4.“इंकलाब जिंदाबाद” का नारा किसने दिया था?

उत्तर–भगत सिंह

5. भारत में पहला रेडियो प्रसारण कब हुआ?

उत्तर– जून 1923

6. “स्टेच्यू ऑफ इक्विलिटी” का अनावरण कहा किया गया है?

उत्तर–हैदराबाद (संत रामानुजाचार्य)

7. प्रतिवर्ष किस तिथि को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता हैं?

उत्तर–25 जनवरी

8.भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला मुस्लिम अध्यक्ष कौन है?

उत्तर–बदरुद्दीन तैयबजी

9. UNO में कितने सदस्य हैं?

उत्तर– 193

10.भारत का सबसे स्वच्छ शहर कौन सा है?

उत्तर– इंदौर

11. “मैं हिंदू क्यों हूं” पुस्तक किसने लिखी है?

उत्तर–शशि थरूर

12. तरल सोना किस पदार्थ को कहा जाता हैं?

उत्तर–पेट्रोलियम

13. भारत में मानवाधिकार आयोग की स्थापना कब की गई थी?

उत्तर– 12 अक्टूबर, 1993

14. किडनी के अध्ययन को क्या कहा जाता है?

उत्तर– नेफ्रोलॉजी

प्रश्‍न – सैंधववासी मिठास के लिए किस वस्‍तु का प्रयोग करते थे ?
उत्तर – शहद का ।

15.ऋग्‍वेद में अघन्‍य शब्‍द किस पशु के लिए प्रयोग किया गया है?

उतर– गाय ।