







श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जून 2026। क्षेत्र में प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही है और क्षेत्र की सड़कों पर हो रहें हादसों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार शाम को क्षेत्र में दो सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार चार व्यक्ति घायल हुए है। समंदसर रोड पर गांव मणकरासर के पास दो बाइकें आमने सामने भिड़ गई। जिसमें दोनों बाइकों पर सवार दो जने घायल हुए है। आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। वहीं बीदासर रोड पर सालासर स्टैंड पर एक पेड़ से एक मोटरसाइकिल टकरा गई, जिसमें एक युवक घायल हुए व 12 वर्षीय बालक चोटिल हुआ है। जिसे आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने उपजिला अस्पताल पहुंचाया है। चिकित्सकों द्वारा घायलों की जांच की जा रही है। पुलिस को भी सूचना दी गयी है। दोनों दुर्घटनाओं की पूरी खबर पढें कल सुबह के अखबार में..


