






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2023। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने आज गांव रिड़ी में शिव मंदिर में पूजा की व मंदिर में बड़े टिन शेड का लोकार्पण किया गया। गोदारा ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और सरकार रिपिट होने के साथ ही अनेक कार्य करवाए जाएंगे। गोदारा ने कहा कि खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए अनेक कार्य किए जा रहें है। उन्होंने यहां कबड्डी के लिए मेट दिलवाने, मंदिर में एक हॉल व एक प्याऊ का निर्माण करवाने की बड़ी घोषणा की तो खिलाड़ियों ने जमकर तालियां बजाई। सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने सभी का स्वागत करते हुए प्रधान कोटे से की गई घोषणाओं के लिए पूर्व विधायक का आभार जताया। जाखड़ ने कब्बडी खेल मैदान में बड़ा शेड बनवाने व कबड्डी विजेता महिला टीम को 51 हजार रूपए के पुरस्कार की घोषणा सरपंच की ओर से की। इस दौरान ग्रामीण ओलंपिक में कबड्डी व रस्साकशी के मैचों में प्रथम स्थान पर रहें युवा व युवतियों का सम्मान करते हुए गोदारा ने हौसला बढाया। समारोह में राधेश्याम सारस्वत, विमल भाटी, प्रभुराम बाना ने अपने संबोधन में कांग्रेस सरकार की सराहना करते हुए जनकल्याणकारी सरकार बताया व आगामी चुनाव में कांग्रेस वोट देने की अपील भी मंच से की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि ओमप्रकाश बाना, ज्ञानाराम ज्याणी, रामेश्वर गोदारा, हुनताराम, पोकरराम सिद्ध, कुशलाराम सहू, दौलतराम जाखड़, श्रवण सहू, पूर्व सरपंच रेखाराम कालवा, जिला परिषद सदस्य टेमाराम कालवा, बीजाराम जाखड़, कालू नाथ सिद्ध, मदनलाल, चेतराम जाखड़, गणेशाराम जाखड़, गोपालाराम, तुलछाराम खाती, रामकरण, हरीराम, रामकुमार, सहीराम, आईदान, विजयपाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहें।





