July 11, 2026
001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2026। कस्बे की तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर में रविवार 12 जुलाई को निःशुल्क फिजियोथैरेपी जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में डॉ. बसन्त सुथार (एमएसपीटी, स्पोर्ट्स मेडिसिन एवं रिहैबिलिटेशन, AIIMS दिल्ली) अपनी सेवाएं देंगे। शिविर का समय प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। अस्पताल प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि शिविर में हड्डी एवं जोड़ों के दर्द, कमर दर्द, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइसिस, स्लिप डिस्क, सियाटिका, फ्रोजन शोल्डर, घुटने का दर्द, कंधे का दर्द, लकवा, चेहरे का लकवा, नसों एवं मांसपेशियों के दर्द, स्पोर्ट्स इंजरी सहित विभिन्न शारीरिक समस्याओं की जांच कर आधुनिक फिजियोथैरेपी उपचार, एक्सरसाइज एवं लाइफस्टाइल संबंधी परामर्श दिया जाएगा। साथ ही काइनेशियो टेपिंग जैसी विशेष सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि शिविर में बिना ऑपरेशन, बिना इंजेक्शन एवं बिना चीड़-फाड़ के आधुनिक फिजियोथैरेपी पद्धति से उपचार संबंधी परामर्श दिया जाएगा। इच्छुक मरीज निर्धारित समय पर पहुंचकर शिविर का लाभ उठा सकते हैं। तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर में नियमित रूप से फिजियोथैरेपी, ब्लड बैंक तथा विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी उपलब्ध हैं।