Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
9-kishnaram
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2026। शनिवार को डेलवां में उत्सव का माहौल नजर आया और बड़ी संख्या में उत्साहित ग्रामीणों ने गांव में पहुंची सरकार का मान सम्मान किया। गांव में आयोजित समारोह में 210 लाख रूपए की लागत से बनाए गए नए जीएसएस का लोकार्पण किया गया। वहीं डेलवां में 55 लाख में उपस्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण का लोकार्पण, 40.93 लाख रूपए में नए ट्यूबेवल के निर्माण का लोकार्पण, डेलवा गुसाईंसर 4 किमी सड़क का 105 लाख में नवीनीकरण का लोकार्पण किया गया है।
केंद्रीय कानून मंत्री व सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती। उन्होंने कहा कि अमित शाह रात दिन काम करते है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कांग्रेस बार बार मुंह की खा रही है और इनका झूठ देश के सामने आ गया है। मंत्री ने डेलवां में तीन चार दिनों में ही शिक्षक लगाने का आश्वासन दिया। वहीं सीकर बीकानेर को फोरलेन करवाने के लिए प्रयास करने की बात कही। केंद्रीय मंत्री ने डेलवां को केंद्र बनाकर उत्तरी गांवो में ग्राउंड वाटर का वैज्ञानिक शोध करवाने का आश्वासन दिया। विधायक ताराचंद सारस्वत ने डेलवां जैसे छोटे से सीमावर्ती गांव में हुए इस समारोह के लिए आभार जताया। सारस्वत ने कहा कि छोटे छोटे गांव में भाजपा सरकार जीएसएस, पीएचसी, सड़कों का काम करके ग्रामीणों की बिजली, स्वास्थ्य व परिवहन की समस्याओं का समाधान कर रही है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में किसान के साथ मूंगफली तुलवाई में हो रहें भ्रष्टाचार को विधानसभा में उठाकर बिल बनवाया तो लूटेरों को बड़ी समस्या हुई। सारस्वत ने कहा कि जो काम करता है उसे देखें और वोट देवें जनता अपनी रिश्तेदारी या बिरादरी देखकर वोट ना देवें। श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने क्षेत्र में करवाए गए करोड़ों रूपए के कार्यों के लिए मंत्री व विधायक का आभार जताया। जीएसएस निर्माण के लिए भूमिदान करने वाले डेलवा सरपंच प्रतिनिधि डालूराम मेघवाल का सम्मान मंचासीन अतिथियों ने किया। भाजपा नेता सीताराम सोनी की अगुवाई में ग्रामीणों ने मंत्री व विधायक का फूलमालाओं से स्वागत सम्मान किया। पृथ्वीराज राजपुरोहित ने मंत्री व विधायक के सामने किसानों को चार चार माह से नए कनेक्शन के ट्रांसफार्मर नहीं मिलने की समस्या रखी। डालूराम ने केंद्रीय मंत्री व विधायक सहित सभी का आभार जताया। इसी गांव के मूल निवासी रामेश्वरलाल पारीक ने मंत्री व विधायक से सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था करने की बात कही। जगदीश पारीक ने मंच का संचालन किया। यहां मंच पर मंत्री व विधायक के साथ पहुंचे भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहें। इस दौरान गांव के बुजुर्ग रूघाराम, सूरजाराम, श्रवणराम नायक, जैसाराम, मदनसिंह लाधड़िया, गणेशाराम, कानदास स्वामी, रामेश्वरलाल मेघवाल, सुराणाराम, लिखमाराम, जेठाराम, अर्जुनराम, कन्हैयालाल पारीक, बीरूराम डेलू, जीवदास स्वामी, अमराराम, श्यामलाल सोनी, लिखमाराम, खिंयाराम, नंदराम सुथार, किरताराम, ज्ञानाराम, नंदलाल, रामरख डेलू, श्यामसुदंर, मघाराम गोदारा, गोपालराम, भिखाराम, भंवरलाल नायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।