June 23, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जून 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र नकली नोटों की टकसाल बन गया है एंव यहां लगातार नकली नोटो के साथ देश के दुश्मन पकड़े जा रहे है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की मुस्तेदी से सोमवार रात को 60 लाख रुपये से अधिक के नकली नोटों के साथ दो युवकों को धरा गया है। बताया जा रहा है कि इस गिरोह का सरगना अभी फरार है व पुलिस टीम उसके पीछे दौड़ रही है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार ये युवक 60 लाख रुपये से अधिक की ये बड़ी रकम बाजार में खपाने वाले थे तभी पुलिस दल ने उन्हें धर लिया। इस प्राथमिक जानकारी के बाद अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स से