September 18, 2026
0001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितंबर 2026। 15 दिन से कालूबास में वार्ड 37 व 4 के लोग गंदे पानी की सप्लाई से परेशान है। वार्डवासियों ने रोष जताते हुए बताया कि करीब 15 दिनों से घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। लोग लगातार विभाग से दूषित और गंदे पानी की सप्लाई समस्या का समाधान करने की मांग कर रहें है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि इस पानी को पीना तो दूर, घरेलू उपयोग में लेना भी नामुमकिन है। इससे आसपास के परिवारों के सामने पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई है। मोहल्लेवासी लगातार टैंकरों से आपूर्ति करते हुए भी हैरान हो गए है।
वार्डवासियों के अनुसार समस्या को लेकर सप्लाई देने वाले कर्मचारी को कई बार अवगत करवाया गया है। लेकिन उसका कहना है कि पीछे से ही गंदा पानी आ रहा है और उसे जो पानी मिल रहा है, वही आगे सप्लाई किया जा रहा है। स्थानीय निवासी भीकमचंद सोनी, शिवभगवान मालपानी, मालचंद बजाज, हरकचंद सोनी, राजकुमार सोनी, भंवरलाल सोनी एवं महावीर सोमानी, विकास नाई सहित आसपास के लोगों ने बताया कि पेयजल जैसी मूलभूत जरूरत के लिए उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।