September 20, 2026
WhatsApp Image 2025-12-20 at 22.57.31

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसंबर 2025। सेरूणा के तेजा गार्डन में आयोजित भक्तिमय भागवत के भव्य आयोजन में शनिवार को कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। कथावाचक गौरव कृष्ण गोस्वामीजी ने कहा कि पारिवारिक जीवन में शांति व प्रेम से रहने की प्रेरणा देते हुए अनेक प्रसंग सुनाए। महाराज ने महर्षि दधीची की दानवीरता की कथा का वर्णन किया। हिरण्यकश्यपु उद्धार व प्रह्लाद रक्षा की कथा सुनाते हुए महाराज ने भगवान को कृपानिधान बताया व कहा कि बांके बिहारी अपने भक्त को कभी नहीं छोड़ते। उन्होंने कहा कि होली भक्त की विजय का पर्व है। महाराज ने वामन अवतार व रामावतार की कथा सुनाई। मंच से कृष्ण जन्म की घोषणा के साथ ही पांडाल जयकारों से गूंज उठा। नंद के आनंद भयो… गीत पर श्रद्धालु झूम उठे। थाली बजाते हुए खूब बधाई बांटी गई। श्रद्धालुओं को खिलोने, प्रसाद वितरण किया गया। महाराज ने कल की कथा में गोवर्धन पूजन व छप्पन भोग के उत्सव होने की जानकारी दी। श्रीडूंगरगढ़ निवासी व दिल्ली प्रवासी कथा आयोजक राधाकृष्ण करनाणी परिवार ने कथा विराम पर भगवान की आरती की। परिवार के सदस्य कथा की विभिन्न व्यवस्थाओं में अपनी सेवाएं दे रहें है। कथा के चौथे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भावविभोर होकर कृष्ण जन्म का आनंद मनाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृष्ण जन्म की सजाई सुंदर झांकी, पांडाल जयकारों से गूंज उठा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृष्ण जन्म पर खूब बांटी बधाइयां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नंद घर आनंद भयो, पर झूम उठे श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खूब बजाई थाली, बांटे उपहार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वामन अवतार की सजाई झांकी, किया पूजन, आज होगी गोर्वधन पूजा।