


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2026। गुर्जर गौड़ समाज द्वारा बीकानेर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया को फॉरच्यूनर कार भेंट दी गई है।
जयपुर में आयोजित सामाजिक मंथन कार्यक्रम में कार की चाबी पंचारिया को सौंपी गई। उन्हें राजनीतिक नेतृत्व मजबूत करने व सामाजिक एकजुटता के लिए किए गए प्रयासों के लिए ये कार दी गई है। जिसमें 25 लाख रूपए श्रीडूंगरगढ़ के युवा नेता व गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जोशी की ओर से तथा 15 लाख रूपए बीकानेर परिमंडल की ओर से सहयोग में दिए गए है। समारोह में महामंडलेश्वर बजरंगदास जी महाराज, मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर सांसद पूजा शर्मा, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, जिला उपाध्यक्ष जोधपुर ग्रामीण जयकिशन पंचारिया, कांग्रेस से पूर्व मंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, पूर्व मंत्री रघु शर्मा सहित संत समाज मौजूद रहा। समारोह में बड़ी संख्या में राजस्थान, इंदौर, महाराष्ट्र, एमपी, गुजरात, हरियाणा सहित देशभर से समाज के मौजिज लोग शामिल हुए।




