June 4, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अगस्त 2024। क्षेत्र में तबियत बिगड़ने से एक बालक की मौत हो गई व पिता ने मर्ग दर्ज करवाई है। सरदारशहर के गांव पातलीसर छोटा निवासी 30 वर्षीय राजूराम पुत्र मोहनराम नाई ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र सोनू गत दस वर्षों से लिखमादेसर की रोही में अपनी मौसी मौसा के पास रह रहा था। बुधवार को अचानक बालक की तबियत बिगड़ गई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिनजों के सुपुर्द कर दिया है। मर्ग की जांच हैड कांस्टेबल हरिराम को दी है।