





श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितंबर 2026। लॉटरी के साथ जिले भर के ग्रामीण अंचल में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई है। संभावित नेताओं ने संभावित वार्डों में चुनाव लड़ने की तैयारी व राजनीतिक गणित की जोड़ तोड़ शुरू कर दी है। आज जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला परिषद व जिले भर की सभी पंचायत समितियों की लॉटरी निकाल दी है। जिला परिषद बीकानेर के प्रधान की सीट सामान्य महिला के आरक्षित की गई है। ऐसे में जिले भर में जिला प्रधान की सीट के लिए राजनीति तेज हो गई है।
वहीं श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के 19 वार्डों की लॉटरी जारी हो गई है। जिसमें वार्ड 1 में मोमासर गांव है जो ओबीसी के आरक्षित हुई है। वार्ड 2 में ग्राम पंचायत लिखमादेसर, सत्तासर, रेवाड़ा की सीट सामान्य महिला के लिए रिजर्व हुई है। वार्ड 3 में ग्राम पंचायत आड़सर व गांव लालासर है ये ओबीसी सीट आई है। वार्ड 4 में सुरजनसर, उदासर चारणान, धीरदेसर पुरोहितान शामिल है और ये सीट एससी आई है। वार्ड 5 में ठुकरियासर व धोलिया शामिल है, ये सीट सामान्य महिला के लिए आया है। वार्ड 6 में तोलियासर, जैतासर शामिल है तथा ये सामान्य महिला आया है। वार्ड 7 में उदरासर, लाखनसर, बिरमसर, जालबसर शामिल है, ये सीट सामान्य आई है। वार्ड 8 में डेलवा, लाधड़िया, लौड़ेरा शामिल है और ये सीट भी सामान्य आई है। वार्ड 9 में गुसाईंसर बड़ा है और ये भी सामान्य वर्ग की आई है। वार्ड 10 में बींझासर, माणकरासर, समंदसर शामिल है और ये भी सामान्य वर्ग के लिए आई है। वार्ड 11 में पूनरासर, राजपुरा शामिल है और ये सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुई है। वार्ड 12 में सेरूणा, नारसीसर शामिल है और ये सीट सामान्य महिला आई है। वार्ड 13 में जोधासर, झंझेऊ, भोजास, गजपुरा शामिल है और ये सीट ओबीसी महिला के लिए आई है। वार्ड 14 में लखासर, बेनीसर, हेमासर शामिल है और ये ओबीसी महिला आया है। वार्ड 15 में जैसलसर, सातलेरा, अभयसिंहपुरा, सालासर, पुंदलसर शामिल है और ये सामान्य आई है। वार्ड 16 में बिग्गा है और ये सीट एससी महिला के लिए रिर्जव है। वार्ड 17 में बिग्गाबास रामसरा, शीतलनगर शामिल है और ये सीट एससी महिला आई है। वार्ड 18 में कीतासर भाटियान, कीतासर बिदावतान शामिल है तथा वार्ड 19 में धीरदेसर चोटियान, कुंतासर शामिल है और ये दोनों ही एससी की सीटें आरक्षित हुई है।





