July 16, 2026
4

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2026। गुरूवार सुबह श्रीझूलेलाल जी मंदिर में चालीसा महोत्सव प्रारंभ हुआ और सिंधी समाज के सभी परिवार श्रद्धा व भक्ति के रंग में उत्साहित नजर आए। श्रद्धालुओं ने झूलेलाल जी के निज मंदिर में 20-20 रूपए के नोटों की आकर्षक सजावट की गई व झूलेलाल जी को 20 नोटों की ही माला पहनाई गई।
आज सुबह सिंधी पंचायत अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनाणी व मंत्री अशोक वासवानी की अगुवाई में समाज के मौजिल लोगों ने ध्वज पूजन में भाग लिया। पंडित मनोज उपाध्याय ने मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण कर चालीसा महोत्सव प्रारंभ किया। झूलेलाल का विधि विधान से पूजन किया गया। सिंधी परिवारों की महिलाओं ने लाल रंग की ड्रेस का कोड रखा और एक जैसे मंगल वेश में कलश लेकर कॉलोनी में डीजे के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में नाचते गाते डांडिया भी खेला गया। कलश यात्रा में बाद मंदिर परिसर में झूलेलाल माला, चालीसा पाठ, पल्लव और भोग के आयोजन संपन्न हुए।
समाज के सक्रिय युवा रवि रिझवानी ने बताया कि चालीसा महोत्सव के दौरान आगामी 40 दिनों तक प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सिंधी समाज के सभी परिवार बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। महोत्सव के पहले दिन श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने पूरे आयोजन को भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का रूप दिया। बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं व युवा बच्चे व बुजुर्ग परंपरागत आयोजन में शामिल हुए।