June 4, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के राजकीय महाविद्यालय व कन्या महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर आई है। राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है तथा सभी कॉलेजों में 20 सितंबर को जारी कटऑफ के बाद प्रवेश के लिए दस्तावेज जांच करवाने की अंतिम तिथि 25 सितंबर थी जिसे बढ़ा कर अब 2 अक्टूबर 2021 कर दी गई है। श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आभा ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि अब विद्यार्थी 2 अक्टूबर तक दस्तावेज जांच करवा सकेंगे तथा 4 अगस्त 2021 तक ई-मित्र पर शुल्क जमा करवानी होगी तथा नव प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची का प्रकाशन 6 अक्टूबर को किया जाएगा।