June 4, 2026
WhatsApp Image 2026-06-04 at 7.00.46 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2026। तीन दिन से लापता एक युवक का शव कालू रोड पर स्थित वनक्षेत्र में मिला है। युवक की पहचान लाछड़सर निवासी 47 वर्षीय हंसराज मेघवाल के रूप में की गई है। यह 30 मई को लाछड़सर से गुसाईंसर बड़ा अपनी ननिहाल आया था। शव भी तीन दिन पुराना लग रहा है। पुलिस एएसआई गजेंद्रसिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे है व मामले की छानबीन कर रहें है। विदित रहें मृतक के पुत्र ने पुलिस थाने में पिता के लापता होने की गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी। गजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, वहीं प्रथमदृष्टया गर्मी व पानी की कमी से बेहोश होने पर मृत्यु हो जाना प्रतीत हो रहा है। परिजनों द्वारा रिपोर्ट देने व पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादारों ने शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।