








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2026। देर रात एक मोटरसाइकिल गाय से टकरा गई और बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
कालू रोड पर गुसाईंसर बड़ा की ओर जा रही एक बाइक गौशाला के पास रात 12 बजे गाय से टकरा गई। जिसमें बादनूं निवासी बाइक सवार 30 वर्षीय राकेश पुत्र रेवंतराम नायक व 32 वर्षीय चेनाराम पुत्र सुरजाराम नायक घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ट्रस्ट की क्विक एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से राकेश को बीकानेर रेफर कर दिया गया।




