July 21, 2026
IMG-20210818-WA0030

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2021। शुक्रवार सुबह कस्बे में दुःखद घटना सामने आई है। मध्यरात्रि श्रीडूंगरगढ़ राजकीय चिकित्सालय में युवक का शव पहुंचा और युवक के परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। नवविवाहित 28 वर्षीय युवक शंकर नाथ पुत्र लादुनाथ निवासी आडसर हाल श्रीडूंगरगढ़ कालूबास ने धोलिया रोड पर एक पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। देर रात मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया गया है। कांस्टेबल लेखराम ने बताया कि परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा जाएगा।