July 21, 2026
WhatsApp Image 2023-11-05 at 13.19.29

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवम्बर 2023। विधानसभा चुनावों का रण अब पूरी तरह से सज चुका है एवं चुनावी संग्राम में लड़ने को तैयार रणयोद्धाओं द्वारा अपनी कार्यकर्ता रूपी सेना को सज्ज होने का आदेश हो गए है। अब क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन का दौर शुरू हो रहा है। इस शक्ति प्रदर्शन के दौर में सभी अपने सर्मथकों में जोश भरने के साथ साथ विरोधियों के सर्मथकों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के प्रयास भी होंगे है। साथ ही जो मतदाता किसी भी खेमें में नहीं है उन्हें अपनी ओर आने का संदेश भी दिया जा रहा है। पढ़ें श्रीडूंगरगढ़ के सत्ता के संग्राम में प्रत्याशियों द्वारा शक्ति प्रदर्शन की खबरें।

गोदारा का स्वागत आज, 8 को निकालेगें जुलूस।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवम्बर 2023। लंबी प्रतिक्षा के बाद श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में घोषणा होने के बाद पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा आज कितासर पहुंचेगें। जहां से श्रीडूंगरगढ़ तक गोदारा का स्वागत किया जाएगा एवं सर्मथकों द्वारा स्वागत जुलूस भी निकाला जाएगा। गोदारा 1.15 बजे कितासर, 2.30 बजे बिग्गाबास रामसरा स्टैण्ड़, 2.45 बजे बिग्गा-सातलेरां एवं 3 बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगें। सभी जगहों पर उनके अभिनंदन के साथ साथ कार्यकर्ताओं की गाडियां भी साथ रहेगी।

दशहरा मैदान में सभा के बाद महिया सोमवार को करेगें रोड शो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार, 6 नवम्बर को माकपा प्रत्याशी गिरधारीलाल महिया द्वारा दोपहर 2 बजे अपने सर्मथकों की महासभा दशहरा मैदान में आयोजित की जाएगी। यहां सभा के बाद गौरव पथ होते हुए घूमचक्कर तक रोड शो भी निकाला जाएगा। सभा एवं रोड़ शो के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में कार्यकर्ता जुटे हुए है एवं अधिकाधिक संख्या में सर्मथकों की मौजूदगी के लिए प्रयास किए जा रहे है।

सोमवार को ही तावणियां की जनसभा होगी हाईस्कूल के सामने।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल करवाने वाली पार्षद प्रीति तावणियां के ससुर जुगलकिशोर तावणियां के निर्देशन में उनके समर्थकों ने भी कमर कस ली है। कल सोमवार सुबह 10 बजे हाईस्कूल के सामने सभा का आयोजन होगा व कार्यालय उद्घाटन किया जाएगा। ग्रामीण इलाकों में संपर्क के लिए प्रयास तेज कर दिए गए है व प्रचार दल बनाए जा रहें है। आस पास के क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी भी सभा में भाग लेंगे और वोट जुटाने का प्रयास करेंगे।

ढोल नगाड़ो के साथ होगी बसपा की एंट्री।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रीय पार्टी बहुजन समाज पार्टी की एंट्री भी स्थानीय चुनावों में इस बार जोर शोर से हो रही है। पार्टी ने शनिवार को राजस्थान में 43 टिकटें घोषित की है एवं इस लिस्ट में श्रीडूंगरगढ़ की टिकट भी राजेन्द्र सिंह मेघवाल के नाम पर घोषित कर की है। अब सोमवार को राजेन्द्र सिंह मेघवाल बापेऊ अपने सर्मथकों, ढोल नगाड़ों एवं पूरे जोशोखरोश के साथ बसपा से पर्चा दाखिल करेंगे। कार्यकर्ता तैयारी में जुटे है व दलित वोटों के अतिरिक्त वोट बटोरने की रणनीति बनाई जा रही है।