






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2026। अणुव्रत उदबोद्धन सप्ताह के चौथे दिन रविवार सुबह अणुव्रत समिति श्रीडूंगरगढ़ ने पर्यावरण शुद्धि दिवस मनाया। जिसमें पर्यावरण जागृति का संदेश देते हुए तीन किमी की मैराथॉन दौड़ का आयोजन किया गया। सुबह 5.30 बजे गांधी पार्क पहुंचे थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव ने नशे से दूर रहकर पारिवारिक व सामाजिक जीवन बेहतर बनाने की प्रेरणा दी। राघव ने हरि झंडी दिखाई तो बड़ी संख्या में दौड़ में शामिल युवाओं ने दौड़ लगाई। हाइवे बाईपास पर स्थित अणुव्रत सर्किल पहुंचकर दौड़ संपन्न हुई। सर्किल पर पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी ने पर्यावरण संरक्षण को प्रतिदिन की प्रति नागरिक की जिम्मेदारी बताया। उन्होने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने के लिए पालिका एवं क्षेत्र के दानदाताओं के सामूहिक प्रयास होंगे तो शहर सुदंर बन सकेगा। पालिका उपाध्यक्ष विनोदगिरी गुंसाई ने पर्यावरण संरक्षण के साथ युवाओं से सभी प्रकार के नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा कार्यों में लगावें जिससे अपना परिवार, समाज व देश मजबूत बन सके। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण किया गया और युवा वर्ग ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। समिति सदस्यों ने सभी अतिथियों को अणुव्रत का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। समिति द्वारा दौड़ में शामिल हुए सभी बच्चों व युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक एक टी-शर्ट भेंट दी। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुमति पारख ने सभी का आभार जताया। दौड़ सहित पौधारोपण कार्यक्रम में महर्षि दयानंद छात्रावास, संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास एवं सेवा धाम छात्रावास के छात्र छात्राओं सहित कस्बे के युवा, सामाजिक कार्यकर्ता व प्रबुद्धजन शामिल हुए। इस दौरान उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, मंत्री रणवीरसिंह खिंची, कार्यक्रम प्रभारी संजय पारीक, जगदीश स्वामी, समाजसेवी विजयराज सेठिया, तेरापंथ सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, केएल जैन, कर्मा बाई छात्रावास अधीक्षक श्रवण भाम्भू, विशाल स्वामी, कुम्भाराम घिंटाला, मनोज गुसाईं, प्रमोद शर्मा, एडवोकेट अनिल धायल, अशोक झाबक, सुशील सेरड़िया, एनसीसी एएनओ नितिन सिंह, अजय सारस्वत, गोविंदराम सोनी, चमन श्रीमाल सहित शहर के अनेक मौजिज लोग शामिल रहें।












