






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2026। राज्य स्तर पर क्षेत्र की युवा प्रतिभाएं अपना लोहा मनवा रही है। कुश्ती में राज्य स्तर पर बीकानेर जिले की ओर से मैदान में उतरे पहलवानों ने सोने चांदी के मेडल की चमक से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गांव बेनीसर निवासी व टेगोर पब्लिक स्कूल कितासर के खिलाड़ी विकास गोदारा ने 17 वर्ष 65 किलो भार वर्ग में गोल्ड हासिल किया है। वहीं गांव कुंतासर निवासी व सार्दुल स्पोटर्स के पहलवान भागीरथ गोदारा ने 17 वर्ष 51 किलो भारवर्ग के ग्रीको कुश्ती में गोल्ड जीत लिया। वहीं श्रीडूंगरगढ़ निवासी व भारती निकेतन की छात्रा हिमानी सारण ने 19 वर्ष के 57 किलो भारवर्ग में सिल्वर मैडल हासिल किया है। पहलवान यशस्वी गहलोत ने 19 वर्ष 57 किलो भारवर्ग में, मीनाक्षी जोशी 17 वर्ष 69 किलो भारवर्ग में, मोनिका 17 वर्ष 65 किलो भारवर्ग में ब्रॉन्ज मैडल हासिल किए है। टीम प्रभारी शंकर सिद्ध ने बताया कि ऑल ओवर ग्रीको में बीकानेर प्रदेश भर में अव्वल रहा है। टीम के साथ भूराराम हुड्डा, कुश्ती कोच रामदेव कुलड़िया, श्याम सुंदर दल के साथ रहें व विजेता छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी। वहीं स्कूलों के स्टाफ व छात्रों सहित खेलप्रेमियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाईयां दी है।







