June 4, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2020। गांव रिड़ी में वीर बिग्गाजी मंदिर में व बिंझासर में श्री सायर जुझारजी मन्दिर में बुधवार रात्रि को जागरण का आयोजन किया गया। रिड़ी में आज दिन भर मंदिर में विश्व कल्याण के लिए हवन कुंड में आहुतियां दी गई। सारी रात वीर बिग्गाजी भजन मंडली ने भजनों की प्रस्तुति दी व भक्तों ने भजनामृत का पान किया। सुबह वीर बिग्गा मंदिर प्रागंण में हवन प्रारम्भ हुआ जो देर शाम तक जारी रहा। मंदिर में कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाने की जिम्मेदारी व आयोजन की जिम्मेदारी श्रीवीर बिग्गाजी नवयुवक मेला कमेटी रिड़ी तथा रिड़ी के समस्त ग्रामीणों ने उठाई। आज ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में मंदिर में धोक लगाई तथा मंदिर के पुजारी श्याम सुदंर तावणियां ने विशेष पूजा आरती की। मंदिर की भव्य सजावट भी की गई और कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना बिग्गाजी से की गई।

बिंझासर में जागरण का आयोजन, दिन भर लगी धोक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बींझासर में श्री सायर जुझारजी के मंदिर में बुधवार रात्रि को जागरण का आयोजन हुआ। जागरण समस्त नैण परिवारों व बींझासर ग्रामवासीयों द्वारा लगाया गया। आयोजन समिति के सलाहकार तोलाराम नैण व संरक्षक डूंगरराम नैण ने बताया कि जागरण में मुख्य कलाकार लालचंद राव लाछड़सर एंड पार्टी और घासीराम पाटा तोड़ लोहा, रतनगढ़ से डांसर राजू बबली एंड सोनू भीलवाडा़ द्वारा जागरण में भजनों की प्रस्तुतियां देकर भक्तों व ग्रामीणों को मंत्रमुग्ध कर दिया|

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में अलसुबह से देर शाम तक हवन में आहुतियां दी गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाजी धाम रिड़ी में भव्य सजावट कर जागरण का आयोजन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रिड़ी में हजारों आहुतियों से ग्रामीणों ने विश्व कल्याण की कामना की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वीर बिग्गाजी मंदिर रिड़ी में दिन भर ग्रामीणों ने धोक लगाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिंझासर में जुझारजी के मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।