


हाइवे पर दादागिरी करने पर तीन युवकों को पुलिस ने हवालात पहुंचाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थाना पुलिस ने शुक्रवार को हाइवे पर पहले टोल नाका तोड़ कर वाहन दौड़ाने व आगे सेरूणा में पुलिस की नाकेबंदी को तोड़ने कर गाड़ी भगाने वाले तीन युवकों को पुलिस ने शांतिभंग में पकड़ा। थानाधिकारी इंमीचंद ने बताया कि फतेहपुर निवासी 22 वर्षीय सोयल खान तथा सदर बीकानेर निवासी 24 वर्षीय मोईन खान निवासी, 21 वर्षीय नियाज खान निवासी को एएसआई गोकुलचंद की टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।
पारिवारिक विवाद में शांति भंग करने वाले दो युवकों को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थाना पुलिस ने शुक्रवार को गांव सेरूणा में इसी गांव के निवासी 39 वर्षीय लेखराम व 29 वर्षीय ठाकरमल को पारिवारिक विवाद में अशांति करते हुए पकड़ कर थाने पहुंचाया। एएसआई गोकुलचंद ने दोनों को शांति के लिए पाबंद किया गया।
रोड पर उत्पात मचाने पर अलग अलग कार्रवाई में दो को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रोड पर उत्पात मचाने पर अलग अलग कार्रवाई में श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने दो युवकों को पकड़ कर थाने पहुंचाया। एएसआई देवाराम ने शुक्रवार शाम 5 बजे सड़क पर अपने भाई के साथ झगड़ा फसाद करने पर 27 वर्षीय उम्मेदसिंह को पकड़ा और शांति के लिए पाबंद करवाया। वहीं एक अन्य कार्रवाई में एएसआई गजेंद्रसिंह ने गुसाईंसर बड़ा निवासी 23 वर्षीय मुन्नीराम को रोड पर उत्पात मचाने पर पकड़ कर शांति के लिए पाबंद करवाया।







