


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 05 सितंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवा नेता एंव भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनिल जोशी की प्रदेश स्तरीय राजनीति में सक्रियता लगातार बढ़ रही है। जोशी ने शुक्रवार को राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बनने के बाद जोशी लगातार सक्रियता बनाये हुए है एंव राज्य की राजनीति में अपनी विशेष पहचान बना रहे है। इस मुलाकात के दौरान जोशी के साथ डीआईजी आरके अरोड़ा भी साथ रहे एवं राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कई विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।













