Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2026। पटवारी ने एक परिवादी को सीमाज्ञान करवाया व परिवादी ने अपने खेत पर पत्थरगढ़ी करवाई। करीब दो माह बाद परिवादी खेत पहुंचा तो देखा आरोपियों ने उसके खेत से पत्थरगढ़ी के नामोनिशान मिटा दिए व तार पट्टी उखाड़ कर ले गए। कालूबास, श्रीडूंगरगढ़ निवासी सीताराम पुत्र लिछीराम जाट ने गांव लोढेरा निवासी काशदास व रेवंतदास पुत्र बालदास, गणेशराम पुत्र जेठाराम जाट, भागीरथ पुत्र पूर्णाराम जाट, भंवरी पत्नी उदनाथ सिद्ध, रेवंतदास पुत्र बालदास, हरीराम व चंदूराम पुत्र सीताराम स्वामी के खिलाफ आरोप लगाते हुए कालू थाने में मामला दर्ज करवाया है।
परिवादी ने पुलिस को बताया कि गांव आड़सर की रोही में उसकी कृषि भूमि है। जिसका सीमा ज्ञान हल्का पटवारी से करवाया और उपखंड कार्यालय लूणकरणसर के आदेशानुसार उसने खेत की पत्थरगढ़ी 3 फरवरी 2026 को करवाई। उसने खेत की सीमा पर सात सात फुट के 18 पट्टी के टुकड़े लगवाए। 14 अप्रैल 2026 को जब वह खेत गया तो आरोपियों ने उसके खेत की सीमा पर लगी तार पट्टी तोड़ दी ओर अपने साथ लेकर चले गए। परिवादी के हिस्से में सीमाज्ञान के बाद आई भूमि को आरोपियों ने अपने कब्जे में ले लिया और पत्थरगढ़ी के निशान मिटा दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेंद्र कुमार को दी है।