June 4, 2026
WhatsApp Image 2023-12-22 at 19.51.46

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ से निकलते ही हेमासर फांटे के पास हाइवे पर दुर्घटना हो गई जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहा था और अचानक हाइवे पर पिकअप से टक्कर होना बताया जा रहा है। युवक सड़क पर गिर गया व गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को अस्पताल लेकर आए है और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। अस्पताल में युवक के गांव से उसके परिजन भी पहुंच गए है।