July 21, 2026
IMG-20240805-WA0088

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2024। हाइवे पर दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार शाम खाखी धोरा के पास एक युवक सड़क पार करते हुए अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है जिसे आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस से सेवादारों ने श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया है। यहां से चिकित्सकों ने उसे बीकानेर रेफर कर दिया है। बता देवें घायल की अभी पहचान नहीं हो पाई है।