July 21, 2026
WhatsApp Image 2023-02-26 at 6.21.09 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 फरवरी 2023। आड़सर बास स्थित श्याम मंदिर में आज माहेश्वरी महिला समिति की ओर से फागोत्सव का आयोजन किया गया। चंग की थाप पर जमकर भजन गाए गए और फूल उड़ाते हुए सभी श्रद्धालु महिलाओं को गुलाल लगाया गया। सारिका राठी ने भजनों की प्रस्तुतियां दी व होली की धमाल गाई तो महिलाएं खूब झूमी। समिति सहित अनेक श्याम भक्त महिलाओं ने उत्सव में भाग लिया। बुजुर्ग महिलाओं से लेकर हर उम्र व वर्ग की महिलाएं फागोत्सव में शामिल हुई।

https://fb.watch/iX5Es2g2IR/?mibextid=6aamW6