July 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसम्बर 2022। महाराज सूरजमल के बलिदान दिवस पर क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। जाट समाज विकास समिति द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में आयोजित श्रृद्धांजलि सभा में दो मिनट के मौन एवं उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम में कर्मचारी नेता सुशील सेरडिया ने महाराजा सूरजमल के जीवन के बारे में बताया व उनसे प्रेरणा लेकर संघर्ष को जीवन का हिस्सा मानने की बात कही। कार्यक्रम में समिति के भंवरलाल जाखड़, छात्र यूनियन के आशाराम सिहाग, खुमाराम सारण, ओमप्रकाश बाना, हंसराज सिहाग, धनराज जांगू, भागीरथ सिहाग, हेतराम, नरपत, सन्तोष कुमार आदि उपस्थित रहे। वहीं दूसरी और नेशनल हाईवे स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय में बलिदान दिवस पर नमन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महाराजा सूरजमल की स्पष्ट दृष्टि और बुद्धिमत्ता को प्रणाम करते देश प्रथम के संकल्प लिए। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिला महासचिव महेश पिलानिया, चंद्रप्रकाश शर्मा, महेंद्र मोटसरा, गोविंद, शुभम शर्मा, दुलीचंद, प्रकाश गोदारा, शिशपाल, सुभाष सारण, अमरचंद प्रजापति, सुरेश आदि मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। महर्षि दयानंद छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में दी महाराजा सुरजमल को श्रृद्धांजलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बलिदान दिवस पर नमन कार्यक्रम में उपस्थित यूकां कार्यकर्ता।