June 4, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसंबर 2022। मलमास में धार्मिक कथाओं के आयोजन किए जा रहें है जहां श्रद्धालु कथा श्रवण का लाभ उठा रहें है।
संगीतमय कथा में झूमे श्रद्धालु, कष्ट हरने वाला बताया हरि को, लगाया छप्पन भोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हमारे पड़ौसी गांव बेरासर की श्री गौसाईं गौशाला में समस्त ग्रामीणों के सहयोग से गौसेवार्थ भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। कथा वाचक पंडित राकेश पारीक ने आज कथा के छठें दिन कृष्ण रूक्मिणी विवाह प्रसंग सुनाया। पारीक ने कहा कि जो भक्तों के पापों का हरण कर ले वही हरि है। उन्होंने कहा कि जिसकी भगवान के चरणों में प्रगाढ प्रीति है वही जीवनमुक्त है। कथा में सुदंर झांकिया सजाई गई और भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। भगवान को छप्पन भोग लगाया गया तथा संगीतमय कथा में बड़ी संख्या में ग्रामीण भाग ले रहें है। यहां बेरासर सरपंच व देहात कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वरलाल दुसाद भी कथा में शामिल हुए और सभी का आभार जताते हुए सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ में 24 से होगा कथा का आयोजन, श्रद्धालु जुटे तैयारी में।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। मोमासर बास में करणी गौसेवा समिति में 24 दिसबंर से 31 दिसबंर तक गौसेवार्थ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचक राकेश पारीक कथा का वाचन करेंगे। कथा में झाकियां सजाई जाएगी और बड़ी संख्या में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक श्रद्धालु शामिल होंगे। 24 दिसंबर को सुबह 9 बजे ठाकुरजी मंदिर मोमासर बास से कलश यात्रा निकाली जाएगी। मोमासर बास मित्र मंडली के सदस्य तैयारियों में जुटे है व कथा के पोस्टर का विमोचन मंगलवार को किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कथा के आयोजन की तैयारियों में जुटें है श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भक्त और भगवान की झांकियां सजा कर झूम रहें श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। सरपंच रामेश्ववर लाल दुसाद सहित अनेक ग्रामीणों ने कथा श्रवण का लाभ लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के प्रतिनिधि भंवरलाल जोशी को बेरासर में कथा के दौरान पंडित राकेश पारीक ने दिया आशीर्वाद।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में होने वाले आयोजन के पोस्टर लगाते मित्र मंडली के सदस्य।।